महेंद्रबाड़ी में पुलिस ने आरोपी से 5 लीटर कच्ची अवैध शराब जब्त कर किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 1, 2026
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर महेंद्रवाडी में पुलिस द्वारा छापा मार कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी हरगोविंद पिता हर प्रसाद के पास से 5 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की जप्त की गई शराब की कीमत ₹500 बताई जा रही है मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।