नौगावां सादात: मंडी धनौरा रोड से चांद बीड़ी कारोबारी ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार
रविवार को 6:00 बजे नौगांवा थाने के उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर चांद बीड़ी कारोबारी से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को रविवार सुबह लगभग 5:00 बजे के आसपास में नौगांवा मंडी धनौरा रोड से गिरफ्तार कर लिया, बताया जा रहा है कि आरोपी मोहर्रम अली उर्फ नन्हा पुत्र साजिद निवासी मोहल्ला इस्लामनगर है।