नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र के बुध बाजार में पुराने विवाद के चलते एक युवक की हुई पिटाई, पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला पापड़ी तालाब निवासी जुल्फकार हैदर अपनी पत्नी को 30.4.2025 समय करीब 5:30 पर सामान दिलाने के लिए आया था। बुध बाजार में पहुंचा तो जावेद और उसका चचेरा भाई मोहम्मद हसन भी वहां पहुंच गए और उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते जुल्फिकार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी।