नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में बढ़ता जा रहा बंदरों का आतंक, लोगों परेशान, पकड़वाने की मांग #jansamasya
नौगांवा तहसील क्षेत्र में लगातार बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से शहर के लोग काफी परेशान हैं। नौगांवा के रहने वाले मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद अकबर, व जल्पुकार और दिलशाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि बंदर घर के अंदर रखे सामान को भी खोल कर ले जाते हैं। यदि उन्हें भगने की कोशिश करो तो व हमला कर देते हैं। जिसकी वजह से हम लोग काफी परेशान है।