नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के मोहल्ला बाजार में मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, किया विरोध प्रदर्शन
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद नौगांवा तहसील क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका व विरोध प्रदर्शन किया है। शनिवार को 12:00 बजे नौगांवा के रहने वाले जमीं अब्बास, हैदर अली, बिलाल अब्बास, सलमान हैदर भाजपा नेता आदि लोगों ने मिलकर बुध बाजार में पहुंचकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका है।