बेतिया: वाल्मीकि नगर थाना कांड संख्या 22/2019 में अभियुक्त को सुनाई गई सजा
बेतिया में आज 29 मई दोपहर 1 बजे अन्य विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट जयशंकर तिवारी के द्वारा बताया गया कि आज माननीय विशेष न्यायाधीश 2 पॉक्सो जावेद आलम के द्वारा वाल्मीकि नगर थाना कांड संख्या 22/2019 में अभियुक्त विजय कुमार को सजा सुनाई गई है, अभियुक्त को पॉक्सो एक्ट की धारा 8 में दोषी पाते हुए 3 वर्ष कठोर कारावास की सजा एवं 5 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई।