खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल के मोबाइल नंबर को हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में रीवा के दो संदिग्धों का कनेक्शन सामने आया है। ठगों ने जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए थे, वे रीवा के बताए जा रहे हैं और ठगी की पूरी रकम रीवा के एटीएम बूथ से ही निकाली गई|