अहरौरा हादसे के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासनिक वाहन में तोड़फोड़; भारी पुलिस बल तैनात
मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव में भीषण सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन के एक वाहन में गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ कर दी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे में जनहानि के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।