ग्राम टाटीकसा में स्वर्गीय नाथूराम निर्मलकर एवं स्वर्गीय रहीन बाई की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का रविवार कि शाम 04 बजे आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बूथ अध्यक्ष अजय निर्मलकर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा विशेष रूप से शामिल हुईं।