बनमनखी: कुशाहा कोशी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, गांव में मातम छाया
बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत सरसी थाना क्षेत्र के कुशाहा कोशी नदी में मछली मारने के दौरान एक 55 वर्षीय व्यक्ति की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जीयनगंज पंचायत के वार्ड संख्या 3 बालूमोर निवासी मंजू मरांडी के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंजू मरांडी नदी में मछली मार रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में उनका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गए। आसप