कैराना: शामली के चर्चित कथित धर्मांतरण मामले में आरोपियों की जमानत अर्जी पर मंगलवार को जनपद न्यायालय में होगी सुनवाई
Kairana, Shamli | Jun 29, 2026 शामली निवासी देवराज मलिक की ओर से शामली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया गया था कि मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी चांदनी ने उनके पुत्र आयुष मलिक को प्रेम संबंधों में फंसाकर निकाह किया और उसका धर्मांतरण करा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद चांदनी, उसके पिता इस्लाम समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।