वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3900 करोड़ की 44 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया
Sadar, Varanasi | Apr 11, 2025 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। काशीवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने 3900 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मेहंदीगंज में आयोजित विशाल जनसभा में पीएम ने भोजपुरी में भी काशीवासियों से संवाद किया।