कटिहार: सोनैली दोखडा़ मोड़ के पास कदवा पुलिस ने 14.5 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कदवा थाना पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है। इस कारवाई में पुलिस ने 14.5 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और उसके द्वारा उपयोग में लाया जा रहा हीरो मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार की दोपहर लगभग 01 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।