कटिहार: कटिहार शहर में जन सुराज पार्टी ने निकाली बाइक रैली, प्रशांत किशोर के आगमन दी जानकारी
मंगलवार की शाम जन सुराज पार्टी की ओर से एक बाइक रैली का आयोजन शहर में किया गया था। रैली के माध्यम से पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के कटिहार आगमन के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। बता दें की सीमांचल दौरे के तहत बुधवार की देर शाम प्रशांत किशोर कटिहार के प्राणपुर पहुंचेंगे और आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।