चतरा: बरटा गांव के देवी मंडप में नौ दिनों से चल रहा श्री शतचंडी महायज्ञ हवन पूजन के साथ सम्पन्न
Chatra, Chatra | Apr 26, 2026 प्रखंड अंतर्गत बरटा गांव स्थित देवी मंडप में पिछले नौ दिनों से चल रहे श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ रविवार के साढ़े तीन बजे हवन पूजन व भंडारे के साथ संपन्न हो गया।इस दौरान देवी मंडप में कथावाचक विदुषी राधा तिवारी ने बताया कि देश की अलग-अलग हिस्सों से आए विद्वानों द्वारा महायज्ञ में आहुति डाली गई।उन्होंने कहा कि मां दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है।