फिरोज़ाबाद: थाना नगला सिंघी के गढ़ी धर्मी में जमीनी विवाद पर पति पत्नी संग मारपीट, उनकी पांच वर्षीय बालिका को बुरी तरह पीटा, जख्मी
थाना नगला सिंघी के गढ़ी धर्मी निवासी योगेश यादव, पत्नी पारूल यादव व उनकी पांच साल की बेटी रूचि संग आरोप है जमीनी विवाद में उनके दबंग चाचा, चाची उनके लड़कों आदि ने बुरी तरह मारपीट कर दी। पांच साल की बेटी को तो बुरी तरह पीटा जिससे वह काफी जख्मी हो गयी। थाने में सूचना दी है पर गंभीरता से सुनवाई नहीं हुई।