भवनाथपुर: सेल डैम में डूबने से युवक की मौत
भवनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित सेल डैम में शनिवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंडरिया पंचायत के घाघरा निवासी राजकरण सिंह खरवा (25) के रूप में हुई है, जो अपनी मां के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार राजकरण शनिवार दोपहर डैम में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग