गुना में धरनावदा थाना के उमरिया गांव में चोरी ओर लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने हमला किया। 9 नवंबर को जिला अस्पताल में भर्ती घायल सौरभ यादव के पिता ने कहा, बीती रात को बदमाश घर में घुसे जागने पर चोरी पर सफल नही हुए तो बंदूक से फायर कर दिया। छर्रे लगने से बेटा घायल है। पुलिस ने 6,7 लोगों पर मामला दर्ज कर एक बदमाश को पकड़ा है। अन्य की तलाश जारी है।