गोरखपुर: कैंट थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुंचा गोरखपुर प्रेस क्लब पुत्र पर फर्जी मुकदमा लिखने का लगाया आरोप
कैंट थाना क्षेत्र के सिंघडिया निवासी अशोक साहनी ने गोरखपुर प्रेस क्लब प्रेस वार्ता कर बताया कि 7 फरवरी को हम घर से निकले थे, उलटी दिशा से मोटरसाइकिल पैशन प्रो वाहन चालक हर्षित सिंह द्वारा गलत साइड से तेजी गति से आने की वजह से हमारा एक्सीडेंट हो गया जिसमें हमें गंभीर चोटें आई वाहन चालक भी चोटिल हो गया। उल्टे मेरे ही पुत्र पर फर्जी मुकदमा लिख दिया गया।