गोरखपुर: उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शुरु हुईं
उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शुरु हुईं। परीक्षा में 42 मदरसों के 1795 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।