नौबतपुर: नौबतपुर में शराब तस्करी के आरोप में वार्ड पार्षद का बेटा गिरफ्तार, 6 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद
नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान वार्ड पार्षद चमेली देवी के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से छह टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नौबतपुर लख के पास शराब की डिलीवरी देने पहुंचा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर