उमरिया में प्रशासन और मीडिया के बीच बढ़ती दूरी को लेकर पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया है। पत्रकारों का आरोप है कि अधिकारियों ने कर्मचारियों को मीडिया को बाइट न देने और कार्यालयों में पत्रकारों से दूरी बनाए रखने के मौखिक निर्देश दिए हैं। प्रेस क्लब महासचिव हीरा सिंह के अनुसार यह आदेश व्यवहार में सख्ती से लागू हो रहे हैं, जो प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ हैं।