हुज़ूर: कबाड़ी कारोबारी ने ज़हर पीकर किया आत्महत्या का प्रयास, बेटे ने शाहपुरा पुलिस पर लगाया पिता को प्रताड़ित करने का आरोप
Huzur, Bhopal | Aug 18, 2024 भोपाल में कबाड़ा कारोबारी ने जहरीला पदार्थ पीकर सुसाइड अटेम्पट किया। उसके बेटे ने शाहपुरा पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर पिता द्वारा खुदकुशी के प्रयास के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कारोबारी पर चोरी का माल खरीदने के आरोप में कार्रवाई की है। बेटे का आरोप है कि इसी कार्रवाई से बचाने के एवज में डरा धमकाकर 40 हजार रुपए की वसूली गई। इसके बाद केस भी दर्ज कर दिया।