मुज़फ्फरनगर: रोडवेज कर्मचारियों की हुंकार, निजी बसों का अवैध संचालन रोको, 19 मई तक मांगे पूरी न होने पर उग्र होंगे
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों ने वर्कशॉप में धरना-प्रदर्शन किया। निजी बसों के अवैध संचालन, डग्गामारी और निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। कर्मचारियों ने वेतन, नियमितीकरण और सुविधाओं की मांग उठाई। चेतावनी दी कि 19 मई तक समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज होगा। 20 मई को विशाल रैली कर शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया।