भरथना: भरथना के नगला आशाराम में गेहूं की बुवाई को लेकर विवाद, दो पक्ष भिड़े, किशोर गंभीर घायल, पांच नामजद पर केस दर्ज
भरथना के नगला आसाराम में गेहूं की बुवाई के दौरान मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों में तनाव इतना बढ़ा कि देखते ही देखते घर पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इस हमले में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।पीड़ित प्रदीप कुमार पुत्र श्रीपाल की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद पर केस दर्ज हुआ।