सोनबरसा: भुतही थाना के नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने फीता काटकर किया
सीतामढ़ी: जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के भुतही में नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सोनबरसा की भाजपा विधायक गायत्री देवी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उद्घाटन समारोह में पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।