अवैध शराब कारोबार को लेकर जिला आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा आज शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे वृत्त पिछोर में बड़ी कार्यवाही की गई.मौके से कुल 50 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं मदिरा निर्माण के उपकरण ज़ब्त किए गए एवं 8000 किग्रा गुडलहान मौक़े पर नष्ट किया गया।आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)के कुल14 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कुल 08आरोपी गिरफ्तार किए गए।