शामली: शामली जिले के कांधला में वैधता खत्म होने पर बाइकों से बनाए जा रहे जुगाड़ वाहन, वीडियो हुआ वायरल
Shamli, Shamli | Apr 15, 2026 बुधवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले में एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो कांधला कस्बे के बाईपास मार्ग की बताई जा रही है, जहां पर वैधता खत्म होने वाली बाइकों को काटकर जुगाड़ वाहन बनाने का कार्य चल रहा है। हालांकि बनाए जाने वाले जुगाड़ वाहन यातायात नियमों के हिसाब से अवैध हैं। कार्रवाई की मांग की गई है।