कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक अनिरूद्ध टीम के साथ गांव मन्नामाजरा—अलीपुर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आसिफ बताया, जो गांव मन्नामाजरा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।