मोहिउद्दीननगर: राजाजान में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
राजाजान में सोमवार की सुबह करीब 11:02 बजे स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद गौरवशाली सुनहरे अतीत के संदर्भ में देश की बौद्धिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं वैज्ञानिकता पर आधारित विकसित भारत की जो कल्पना की थी, आज के परिप्रेक्ष्य में उसे साकार करने की जरूरत है। इस क्रम में उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।