महोबा: प्रेमनगर में विवाहिता ने संदिग्ध हालात में जहर खाया, जिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | Mar 31, 2026 21 वर्षीय विवाहिता गीता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है और परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम महिला की हालत पर नजर बनाए हुए है।