नानपारा: नवाबगंज में ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन, सुख समृद्धि की कामना की गई
बहराइच जिले के नवाबगंज कस्बे में ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंदिर में भगवान हनुमान को भोग अर्पित किया