हिलसा: नोनिया बिगहा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, मां-बेटा हुए जख्मी
Hilsa, Nalanda | Sep 23, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के जूनियार पंचायत के नोनिया बिगहा गांव मे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां बेटा जख्मी हो गया। जख्मी मां बेटा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया। जख्मी की पहचान हिलसा थाना नोनियाबिगहा गांव निवासी कारु चौहान के 45 वर्षीय पत्नी मुदरी देवी एवं 20 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में किया गया है।