हिलसा: अहरौरा में कार के धक्के से हिलसा के युवक की मौत, रविवार को सराफा बाजार रहा बंद, शव हिलसा में आते ही हजारों लोगों की भीड़
Hilsa, Nalanda | Sep 22, 2024 हिलसा के रहने वाले भाजपा के नेता उमेश कुमार वर्मा के पुत्र राहुल कुमार की मौत कार के धक्के से अहरौरा में शनिवार को हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपने बाइक से पिकनिक मनाने जा रहे थे। रविवार को हिलसा शहर के सराफा बाजार के सभी दुकानें बंद रहे। रविवार की संध्या में शव आते ही हजारों की संख्या में अंतिम दर्शन को लेकर भीड़ रहीं।