शनिवार की शाम 6 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थानाक्षेत्र के गांव नाई नंगला निवासी अमित पुत्र नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार ग्रामीण के कब्जे से एक अवैध मस्कट बंदूक और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना झिंझाना पर केस दर्ज किया गया है।