अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गाँव 20 एलएम में मजदूर की बेटी ने 12वीं कक्षा में प्राप्त किए 99 प्रतिशत अंक
गांव 20 एलएम में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाले आदु राम की बेटी भावना ने 12वीं कक्षा की कला वर्ग में 99% अंक लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार भावना गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। भावना के द्वारा 99% अंक प्राप्त करने पर भावना के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।