पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों के बसाने के प्रस्ताव पर भारत सरकार ने सहमति दे दी है। पलामू टाइगर रिजर्व में दो बाघिन और एक बाघ लाए जाएंगे। एशिया के चर्चित पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या को बढ़ाने के लिए टाइगर सप्लीमेंटेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है।