बांधवगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान: उचेहरा में ग्रामीणों ने श्रमदान कर नदी तट की सफाई
उमरिया जिले के करकेली विकासखंड के ग्राम उचेहरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान का आयोजन किया गया।ग्रामीणों, प्रस्फूटन समिति और लाड़ली बहनों ने मिलकर नदी तट पर जमा कचरे और गंदगी की साफ-सफाई की और उसका उचित निपटान किया।इस दौरान लोगों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और सामूहिक भागीदारी से जल स्रोतों को बचाने का संदेश दिया गया