सिरोही के नागेश्वर बस्ती में सकल हिंदू समाज द्वारा 1 फरवरी को एक विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। राधिका कॉलोनी में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हाल ही एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया गया। सम्मेलन के लिए घर-घर जाकर पीले चावल के पत्रक के साथ आमंत्रण दिए जा रहे हैं।