नामकुम: डोम टोली सहित कई इलाकों में अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
Namkum, Ranchi | Jun 3, 2026 डोम टोली सहित कई इलाकों में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान बेवजह जमा होकर अड्डेबाजी करने वाले कई युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया वहीं कई लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया। बता दें कि एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।