विदिशा नगर: हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के दैयरपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम कराया गया
हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दैयरपुर पुर में रहने वाले 40 वर्षीय चंद्रभान लोधी ग्राम सेमरा के पास सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में दोपहर 12 बजे पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, कोतवाली पुलिस ने डायरी हैदरगढ़ थाने भेजी है।