बड़हरा: बड़हरा विधानसभा के पूर्व राजद विधायक ने क्रियाशील सदस्य पद से दिया इस्तीफा, 5 करोड़ रुपए लेकर टिकट देने का लगाया आरोप
बड़हरा विधानसभा के राजद के पूर्व विधायक सरोज यादव ने गुरुवार रात्रि 8:00 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि दारु पीने वाले को टिकट दे दिया गया है जबकि मुझे 3 करोड़ रूपया की मांग राष्ट्रीय जनता दल द्वारा की गई थी जब मैं पैसा नहीं दिया तो 5 करोड रुपए लेकर टिकट दे दिया गया है अब विचारधारा नहीं सिर्फ परिवारवाद और पैसा बाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बन गया है।