घाटशिला: दामपाड़ा क्षेत्र में टुसू मेला शुरू, चापड़ी और गंधनिया में भी आयोजन
दामपाड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांव में मंगलवार की शाम 5 बजे से टुसू मेला का आयोजन शुरू हो गया है. चापड़ी में आयोजित टुसू मेला में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू शामिल हुई। इस मौके पर श्रीमती मुर्मू ने कहा कि मकर पर्व झारखंड का महान पर्व है. इससे झारखंड की परंपरा और संस्कृति महफूज है. वहीं गंधनिया में भी टुसू मेला का आयोजन किया गया।