घाटशिला: घाटशिला प्रखंड में मकर संक्रांति पर नदी और जलाशय में स्नान कर दान-पुण्य किया गया
मकर संक्रांति के पर्व को लेकर घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की शाम साढ़े तीन बजे तक नदी एवं जलाशय में लोगों ने स्नान कर दान पुण्य किया। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ मऊभंड़ार स्वर्णरेखा नदी घाट, आमाईनगर घाट तथा अन्य नदी तथा जलाशयों में लोगों ने संक्रांति पुण्य की डुबकी लगाने के बाद जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया।