घाटशिला: बुरुडीह डैम पर पर्यटकों की भीड़, जमशेदपुर और आसपास के लोग वनभोज के लिए पहुंचे
घाटशिला प्रखंड के बुरुडीह डैम पर रविवार की शाम साढ़े चार बजे पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। जनवरी का महीना होने के कारण काफी संख्या में जमशेदपुर तथा आसपास के लोग वनभोज के लिए डैम पर पहुंचे थे। इस दौरान प्रशासनिक प्राधिकारी के अलावा पुलिस पदाधिकारी ने भी वनभोज का जमकर आनंद उठाया. पूरा डैम परिसर लोगों की भीड़ से भरा रहा. हालांकि नौका परिचालन नहीं होने से