लाडपुरा: परिवार सो रहा था, मकान में घुसा 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा अलमारी के पीछे मिला, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू
Ladpura, Kota | Jul 3, 2026 शहर के नया गांव इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में करीब 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा घुस आया। घटना के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार नया गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद सोनी सुबह उठे तो उनकी नजर कमरे में अलमारी के पीछे बैठे एक बड़े ब्लैक को