पौड़ी: एसएचजी की महिलाओं को दिया गया 'क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर' का प्रशिक्षण, उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई
Pauri, Garhwal | Jun 5, 2025 ब्लॉक सभागार, पौड़ी में आज गुरुवार को महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी काश्तकार महिलाओं को "क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर" विषय पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के अनुरूप सतत और उन्नत कृषि तकनीकों से महिलाओं को सशक्त बनाना है।