मंझनपुर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंझनपुर में हवन-पूजन का आयोजन, अध्यक्ष ने देश की खुशहाली की की कामना
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भाग लिया।