बुधवार शाम को राठीखेडा में इथेनॉल फैक्ट्री में तोड़फोड़ व आगजनी के बाद गुरुवार को हालात का जायजा लेने यहां पहुंचे एडीजी वी के सिंह ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि फैक्ट्री में हिंसा बाहरी लोगों की वजह से भड़की थी। पुलिस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूरी तरह संयम बरता ।