बंडा: ग्राम भूसा कमलपुर में श्रीमद् भागवत कथा में छठवें दिन सुनाया गया श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग
Banda, Sagar | Jun 15, 2026 ग्राम भूसा कमलपुर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ब्रजेश जी महाराज द्वारा भागवत कथा सुनाई जा रही है। सोमवार की शाम करीब 5 बजे भागवत कथा के छठवें दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाया गया। इसके साथ ही कथावाचक ने आज के जीवन से जोड़ते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा कथा का फल हमें तभी मिलता है जब हम अपने माता पिता की सेवा करें।